एक स्वस्थ रिलेशनशिप में होना कितना सुखद होता है ये केवल वही ही जान सकते हैं जो खुद एक रोमांटिक और समझदारी भरे रिश्ते में हों. पर यही रिश्ता उस समय बोझ बन जाता है जब इसमें कड़वाहट आ जाए. कई बार रिश्तों का नयापन खो जाता है, इस वजह से भी दो लोगों के बीच मतभेद आ जाते हैं.
कई लाग मानते हैं कि कोई भी रिश्ता एक समय के बाद बोरिंग हो ही जाता है और उसमें कुछ भी ऐसा नहीं रह जाता है जो रोमांचक हो. वैसे ऐसा सोचने वाले ज्यादातर लोग वही होते हैं जो सिंगल होते हैं. पर अगर आपको लगता है कि अब आपके रिश्ते में कुछ भी नयापन नहीं रह गया है और आप हर रोज एक ही जिन्दगी जी-जीकर बोर हो चुके हैं तो इन उपायों को आजमा सकते हैं.
1. ये एक बेहद कारगर उपाय है जो आप अपने रिश्ते को संवारने के लिए कर सकते हैं. आप अपने पार्टनर के साथ खेल सकते हैं. पागलपन और मस्ती की सारी सीमाएं तोड़कर एक अलग जिन्दगी जीने का एहसास कर सकते हैं. ऐसा करने से आप दोनों को एक ब्रेक मिलेगा जिससे निश्चित रूप से आपके रिश्ते में भी नयापन आएगा.

Post a Comment