प्यार एक खूबसूरत एहसास है. प्यार के बारे में कवियों और लेखकों ने काफी कुछ लिखा है लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य हो सकता है कि वैज्ञानिक भी मानते हैं कि प्यार में पड़ना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है.
प्यार में पड़ने का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि आपको एक साथी मिल जाता है और आपका अकेलापन हमेशा के लिए खत्म हो जाता है. एक साथी के होने से हर मुश्किल आसान लगने लग जाती है और ये भरोसा हो जाता है कि चाहे कुछ हो जाए कोई तो है जो हर कदम आपके साथ चलने के लिए तैयार है.

Post a Comment